तालिबान ने मजार-ए-शरीफ में छात्राओं के लिए खोले हाई स्कूल के दरवाजे, शेष अफगानिस्तान में लड़कियों को नहीं है स्कूल जाने की इजाजत


अफगानिस्तान के उत्तरी क्षेत्र के कुछ स्कूलों में छात्राओं को प्रवेश की इजाजत दे दी गई है जहां दक्षिणी क्षेत्र के मुकाबले समाज में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। यह दिखाता है कि तालिबान अलग-अलग प्रांतों के लिए अलग-अलग नीतियां अपना रहा है।
मजार-ए-शरीफ, न्यूयार्क टाइम्स। पिछले महीने नरगिस व उसकी छोटी बहनों को जब स्कूल लौटने की इजाजत मिली, तो उन्हें बाहरी दुनिया के हिसाब से खुद को तैयार करना पड़ा। मां के निर्देशों के अनुरूप सभी ने काली पोशाक पहनी, जिसमें बुर्का, हेडस्कार्फ व नकाब के साथ फेस मास्क शामिल था। इसके कुछ ही मिनट बाद घबराहट के कारण नरगिस की छोटी बहन हादिया (16) घर में ही बेहोश हो गई। जब वह घर के बाहर निकाली और पहली बार तालिबानियों को देखा तो आंसू छलक पड़े।

Comment